रायपुर

छल- कपट को त्यागना ही उत्तम आर्जव धर्म है- मोदी
18-Sep-2026 7:22 PM
छल- कपट को त्यागना ही उत्तम आर्जव धर्म है- मोदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 सितंबर। अमलतास केसल  कचना स्थित 1008 श्री मुनि सुब्रत नाथ दिगंबर जैन मंदिर में दस दिवसीय  महापर्व जारी है।विशेष आध्यात्मिक संदेश में सुरेश मोदी ने कहा कि मन, वचन और कर्म में एकरुपता ( सरलता और निष्कपटता )रखना ही   उत्तमआर्जवधर्म दसलक्षण महापर्व का तीसरा धर्म है जो छल-कपट अपमान ,दुर्व्यवहार या कष्ट पहुंचाने पर भी मन में क्रोध या बदले की भावना मन में ना लाना की शिक्षा देता है।आर्जव का शाब्दिक अर्थ सरलता/ सीधापन है. मन में जेसे विचार उत्पन्न होते हैं वैसा ही व्यक्त करना चाहिए और उसी विचार के अनुसार कार्य करना चाहिए. छल- कपट को सभी अनर्थों और पापों का मूल माना गया है, जो विश्वास और आपसी प्रेम, सौहाद्र को नष्ट करता है। मन, वचन, काया की कुटिलता/ छल कपट को त्यागना ही उत्तम  आर्जव धर्म है। वीरा महिला मंडल के तत्वावधान में श्रीजी की  संगीतमय आरती एवं विभिन्न जैन धर्म से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।


अन्य पोस्ट