रायपुर
पीएम के प्रति प्रेम और आशीर्वाद के दीप से कांग्रेस का दिल जल रहा- साव
17-Sep-2026 9:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 सितंबर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आज देशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। छत्तीसगढ़ के गांव-गांव और शहरों में भी लोग अपने प्रिय प्रधानमंत्री को स्नेह और आशीर्वाद देंगे। यह दीया प्रधानमंत्री के प्रति जनता के प्रेम, विश्वास और शुभकामनाओं का प्रतीक होगा।
श्री साव ने कहा कि देश के 140 करोड़ नागरिकों का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। लोग उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए दीये जलाएंगे। उनका जन्मदिवस सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। इससे पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस आयोजन के लिए खरीदे गए तेल, बाती, और दीए का हिसाब किताब विधानसभा में पूछने की बात कही थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे