रायपुर

वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का छग भी अहम पड़ाव
17-Sep-2026 9:47 PM
वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का छग भी अहम पड़ाव

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 17 सितंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का ब्यौरा दिया।  श्री टिकरिहा ने गुरुवार को  पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए  बताया कहा कि यह यात्रा एक साथ दो दिशाओं में शुरू होगी जिनमें 1000 युवा 'सेवा यात्रीÓ बनेंगे। यात्रा एक ही समय पर दो दिशाओं से शुरू होगी— वडनगर (गुजरात) से वाराणसी (उत्तर प्रदेश) और वाराणसी से वडनगर। यह यात्रा 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 7 अक्टूबर तक निरंतर चलेगी। प्रत्येक यात्रा मार्ग पर 25 मोटरसाइकिलें और 50 समर्पित सेवा यात्री चलेंगे। श्री टिकरिहा ने बताया कि तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, बिहार, पूर्वोत्तर और छत्तीसगढ़ सहित देश के कोने-कोने से विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और क्षेत्रों के युवा इसमें शामिल होंगे।

यात्रा के 20 अलग-अलग मार्गों (टोलियों) का नामकरण भारत की पवित्र नदियों के नाम पर किया गया है। यह यात्रा  छत्तीसगढ़ समेत देश के 10 प्रमुख राज्यों—  कुल मिलाकर यह अभियान 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1,159 गाँवों तक पहुँचकर जन-जन को सेवा के सूत्र में जोड़ेगा। श्री टिकरिहा ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली चार रूट्स की यात्राओं के मार्ग व इस दौरान होनो वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के 18 राजस्व व 21 संगठन जिलों से यह यात्रा गुजरेगी।

 जिस पड़ाव पर सेवा यात्री पहुँचेंगे, वहाँ के स्थानीय भाजयुमो कार्यकर्ता दो दिन पहले ही व्यापक स्वच्छता अभियान चलाएंगे। सेवा यात्रियों का स्वागत 'स्वच्छता और श्रमदानÓ से किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में  प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र देवांगन,  प्रदेश उपाध्यक्ष अमन प्रताप, प्रदेश मंत्री विशाल पांडेय,  मीडिया प्रभारी वासु शर्मा,  जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, दीक्षा अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रही।


अन्य पोस्ट