रायपुर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 17 सितंबर। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण भी रायपुर एयरपोर्ट में यात्री सेवा अभियान-26 का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए यात्रा के दौरान स्वच्छता, पार्किंग एवं कनेक्टिविटी, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुगम सुविधाएँ, बेहतर साइनेज एवं यात्री सूचना, बैगेज सुविधा, पेयजल, डिजिटल सेवाएँ तथा हेल्पडेस्क को और मजबूत किया जाएगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा कि हम विशेष रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को आवश्यक सहायता सहज रूप से उपलब्ध हो।
हम यात्रियों के फीडबैक के माध्यम से इन सुधारों का आकलन करेंगे। एक माह के दौरान छत्तीसगढ़ की स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पर्यटन की गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
एयरपोर्ट टर्मिनल भवन की छत से सीलिंग शीट्स उड़े
रायपुर, 17 सितंबर। हालिया मानसूनी हवाओं और बारिश से माना एयरपोर्ट टर्मिनल भवन की छत पर लगे सीलिंग शीट्स उखड़ कर उड़ गए हैं। यह तस्वीर सिक्योरिटी चेकिंग के पार वाले हिस्से की छत की है।इसे पुणे के सफर में जाने से पहले एक यात्री ने शेयर किया है।