रायपुर
केदार ने निगम के फुण्डहर गौधाम में शेड निर्माण के लिए 25 लाख स्वीकृत किए
17-Sep-2026 9:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 सितंबर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे की मांग पर रायपुर जिला प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने फुण्डहर गौधाम में गौवंश की सुरक्षा रखरखाव और शेड के निर्माण के लिए 25 लाख का स्वेच्छानुदान स्वीकृत किया है। यह उल्लेखनीय है कि विगत दिनों चौबे ने फुण्डहर गौधाम का निरीक्षण कर अव्यवस्था को दूर करने के कडे निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये थे। इस पर तालपत्री की व्यवस्था प्रशासनिक तौर पर की गई थी। अब इस राशि से शेड निर्माण किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे