रायपुर

कल श्रमिक महासम्मेलन
16-Sep-2026 7:52 PM
कल श्रमिक महासम्मेलन

रायपुर, 16 सितंबर। भगवान विश्वकर्मा जयंती के  अवसर पर 17 सितंबर को राजधानी  में राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा।  इस महासम्मेलन में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मुख्य अतिथि  कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में दोपहर 12 बजे से आयोजित होने वाला यह महासम्मेलन प्रदेश के श्रमवीरों के सम्मान का महत्वपूर्ण अवसर होगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सभी  मंत्री विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि  उपस्थित रहेंगे।


अन्य पोस्ट