रायपुर

आजाद चौक से आरंग तक मारपीट, कैंची-ईंट से हमले तोडफ़ोड़ भी
16-Sep-2026 7:51 PM
आजाद चौक से आरंग  तक मारपीट, कैंची-ईंट से हमले तोडफ़ोड़ भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 सितंबर। राजधानी में बीते दिनों मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी तोडफ़ोड़ के मामले सामने आए हैं।

आजाद चौक पुलिस के मुताबिक राजा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी रोली साहू के साथ स्कूटी से बजरंग नगर स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था। रात 10.30 बजे गणेश पंडाल के पास कान्हा यादव ने उसे रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उस पर कान्हा यादव ने कैंची से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पर उसकी पत्नी के साथ भी हाथ मुक्का और थप्पड़ से हमला किया गया।

उधर सरस्वती नगर पुलिस में सुमीता ने शिकायत में दर्ज कराई हँ कि रात 11.45 बजे वह पति युवराज वंशपाल के साथ खाना खा रही थी। इसी दौरान जितेश हरपाल घर के बाहर उसका नाम लेकर गाली-गलौज कर रहा था। विवाद के दौरान मोबाइल फोन और घर के बाहर लगे कैमरे में तोडफ़ोड़ करनुकसान पहुंचाया गया।

एक अन्य मामले में कोटा निवासी मयंक ने बताया कि 8.30 बजे वह शीतला मंदिर के सामने परिचित देवेन्द्र सिंह ठाकुर के साथ खड़ा था। इसी दौरान नवीन गोंड और उसके साथियों ने पुराने विवाद को लेकर देवेन्द्र से विवाद और मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पर मयंक के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। विवाद के दौरान किसी ने मयंक पर ईंट से हमला किया गया। मारपीट के दौरान

उधर आरंग के ग्राम लिंगाडीह के सरपंच प्रतिनिधि ललित ढीढी ने शिकायत में बताया कि सुबह 9 बजे वह मंदिर परिसर की सफाई कर रहे थे। शराबखोरी पर रोक लगाने के लिए समझाइश देने के बाद कोटवार के पास मुनादी कराने जाते समय युवराज ध्रुव से विवाद हो गया।  इस दौरान युवराजधु्रव, सीताराम धु्रव और कुश यादव ने गाली-गलौज की। सीताराम धु्रव ने हाथ-मुक्के से मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर अलग-अलग मामलों में आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट