रायपुर
तेलीबांधा जलाशय के पास आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीन ड्राइव में कल गुरुवार शाम आयोजित आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में मंत्री, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं आम नागरिकों के बड़ी संख्या में उपस्थित होने की संभावना है। कार्यक्रम लगभग सायं 7 बजे निर्धारित है।
कार्यक्रम के दौरान मरीन ड्राइव एवं आसपास के मार्गों पर बड़ी संख्या में नागरिकों एवं वाहनों के पहुंचने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा यातायात के सुचारू संचालन एवं आम नागरिकों की सुविधा हेतु आवश्यक डायवर्सन एवं पार्किंग प्लान तैयार किया है।
डायवर्सन व्यवस्था
तेलीबांधा थाना तिराहा से तेलीबांधा चौक होते हुए मरीन ड्राइव की ओर आने वाले वाहनों को तेलीबांधा थाना तिराहा से डायवर्ट।
कटोरा तालाब की ओर से मरीन ड्राइव जाने वाले वाहनों को कटोरा तालाब चौक से डायवर्ट।।
शंकर नगर की ओर से भारत माता चौक होते हुए मरीन ड्राइव की ओर जाने वाले वाहनों को अनुपम नगर चौक से डायवर्ट।
शास्त्री चौक से भगत सिंह चौक होते हुए मरीन ड्राइव की ओर जाने वाले वाहनों को शास्त्री चौक से वैकल्पिक मार्ग की ओर डायवर्ट।
कटोरा तालाब/इनकम टैक्स कॉलोनी की ओर से आने वाले वाहनों को इनकम टैक्स कॉलोनी टर्निंग से डायवर्ट।
इन मार्गों पर आवागमन एवं पार्किंग प्रतिबंधित
इन मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन एवं पार्किंग प्रतिबंधित रहेगा। भगत सिंह चौक से खजाना चौक तक — दोनों ओर। भगत सिंह चौक से शंकर नगर अंडर ब्रिज तक — दोनों ओर। भगत सिंह चौक से तेलीबांधा चौक तक — दोनों ओर - आनंद नगर चौक से भारत माता चौक एवं कटोरा तालाब चौक तक — दोनों ओर कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था।
बस एवं कार पार्किंग: गॉस मेमोरियल ग्राउंड, मल्टी लेवल पार्किंग, अंबेडकर चौक, ऑक्सीजोन के किनारे का मार्ग, शांति नगर विमतारा रोड, सूर्य नमस्कार केनाल रोड, बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कार्यक्रम में आने वाले वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन पार्क करें। सडक़ किनारे अथवा प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन पार्क न करें, ताकि यातायात का सुचारू संचालन एवं आपातकालीन वाहनों का आवागमन बाधित न हो।