रायपुर

छत के रास्ते इलेक्ट्रानिक शो रूम में घुसे चोर नकदी-मोबाइल, बाइक तक ले गए
15-Sep-2026 7:50 PM
छत के रास्ते इलेक्ट्रानिक शो रूम में घुसे चोर नकदी-मोबाइल, बाइक तक ले गए

मजदूर क्वाटर से आधी रात 4 मोबाइल गायब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 सितम्बर। राजधानी रायपुर और उसके आसापास के थाना इलाकों में चोरों ने दुकान, निर्माण स्थल और पार्किंग को निशाना बना नकदी, मोबाइल फोन और बाइक पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने इन जगहों से लाख रूपए से अधिका का सामान चोरी कर लिया। शिकायत पपर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331-4 का अपराध दर्ज किया है। आसपास पूछताछ कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

टिकरापारा के मुताबिक प्रयाग विहार मोती नगर निवासी आसिफ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी संतोषी नगर में शुभम के मार्ट के सामने एसी, फ्रिज और फर्नीचर की सेल्स एंड सर्विस की दुकान है। 12 सितंबर की रात 10 बजे दुकान बंद कर कर्मचारी और अन्य कर्मी घर चले गए थे। दूसरे दिन जब 13 सितंबर की सुबह 10.30 बजे दुकान खोलने पर दुकान में लगे एसी का पाइप टूटा मिला। सामान की जांच करने पर दुकान के गल्ले में रखे 40 हजार रुपए नकद, मोबाइल, बाथरूम में लगे 8 नल और एसी के कॉपर पाइप दो ट्रिमर और लिफ्ट में लगा लोहे का पट्टा गायब मिला। चोरी गए सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है। अज्ञात चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते से भाग निकले। आसिफ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

एक अन्य मामले में कमल विहार से ग्राम रूढा, थाना सिंघोड़ा, महासमुंद निवासी प्रियांशु की बाइक चोरी हो गई। प्रियांशु वर्तमान में कमल विहार सेक्टर-4 वेलफेयर सोसायटी में दोस्त के घर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने आया था। उसने रोज कर तरह अपनी बाइक को एच ब्लॉक की पार्किंग में खड़ा किया था। करीब एक घंटे बाद लौटे पर बाइक वहां से गायब थी। आसपास तलाश के बावजूद बाइक का पता नहीं चला। बाइक की कीमत करीब 49 हजार रुपए बताई गई है।

उधर कोतवाली के नेहरू नगर पुलिस लाइन में सरकारी भवन निर्माण में काम कर रहे भागवत ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि 13 सितंबर की रात वह अपने साथी के साथ कमरे में सो रहा था।इस बीच  दोनों को सोता देख किसी अज्ञात चोर ने रात करीब 2 से 4 बजे के बीच कमरे में रखे चार मोबाइल फोन और बाइक की चाबी चुरा लिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट