रायपुर

हैकर, लोगों और संस्थाओं के मोबाइल नंबर हैक कर रहे, लेकिन अभी तक कोई ठगी नहीं
15-Sep-2026 7:48 PM
हैकर, लोगों और संस्थाओं के मोबाइल नंबर हैक कर रहे, लेकिन अभी तक कोई ठगी नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 सितम्बर। राजधानी में बीते दो दिनों से स्कूल और बड़ी व्यवसायिक संस्थानों के मोबाइल हैक हुआ है। इस दौरान साइबर फ्राड के खतरे का देखते हुए संस्थनों ने अपने व्हॉटसअप ग्रुप से जुड़े लोगों को हैक नम्बर साझा कर इस नम्बर से आने वाले कॉल और पैसे के लेनदेने न करने की अपील की है। फिलहाल अभी तक किसी भी प्रकार की ठगी की शिकायत नहीं मिली है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह मामला रायपुर के एक व्यवसायिक संस्थान और एक निजी स्कूल से सामने आई है। जिसमें संस्थान के ऐसे नम्बर को साइबर ठगों ने निशाना बनाया है। जिसमें लेनदेन और अन्य जानकारियां ग्रुप में साझा किया जाता है।

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि सोमवार को संस्था के एक व्हाटसअप ग्रुप जिसमें स्कूली बच्चों के परिजनों को जोड़ा गया है। इसी के माध्यम से सूचना और अन्य जानकारियां परिजनों को दी जाती है। किसी अज्ञात हैक कर लिया। इसकी गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने हैक किए नम्बर की जानकरी सार्वजनिक कर अभिभावकों से नम्बर से आने वाले कॉल और लेनदेन न करने की अपील की है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार का फ्राड न हो सके।

इससे पहले भी सीनियर प्रोफेसर सुधीर शर्मा का किसी साइबर ठग ने उसका मोबाइल हैक कर पैसों की मांग की थी। जिसकी शिकायत भी की गई। उन्होंने जानकारी अपने इंस्टा आईडी पर शेयर भी किया था।


अन्य पोस्ट