रायपुर

बेटिकट जांच में 543 यात्रियों से 3,81,320 रुपए जुर्माना वसूला
15-Sep-2026 7:45 PM
बेटिकट जांच में 543 यात्रियों से 3,81,320 रुपए जुर्माना वसूला

रायपुर, 15 सितंबर। बीते दो दिनों में रेलवे टिकट अमले ने रायपुर और तिल्दा नेवरा, स्टेशन बेटिकट जांच अभियान चलाया।इसमें  स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, रायपुर में 16 और तिल्दा नेवरा में 6 ट्रेनों में चेकिंग के दौरान 543 मामले को दर्ज कर 3,81,320 रुपए जुर्माना वसूला । इनमें बेटिकट  297 यात्रियों से 02,54,690/- ,अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 155 यात्रियों से 89,674/- रूपए अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 89 यात्रियों से 10,445/- रूपए, गंदगी फैलाने वाले 2 मामलों से 2000 रूपए  वसूले गए।   इस  चेकिंग में एसीएम अविनाश कुमार आनंद के एवं मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक,  मुख्य वाणिज्य निरीक्षक   सहित 19 टिकट चेकिंग स्टाफ, 2 आरपीएफ स्टाफ शामिल रहे।


अन्य पोस्ट