रायपुर

इंजीनियर डे पर विश्वेश्वरैय्या याद किए गए
15-Sep-2026 7:43 PM
इंजीनियर डे पर विश्वेश्वरैय्या याद किए गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 सितंबर। मंगलवार को भारतरत्न महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या का उनकी 166वीं जयन्ती मनाई गई ।राजधानी के पीडब्ल्यूडी चौक सिविल लाइन में स्थित मूर्ति स्थल सादर नमन  कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें  विधायक श्री सुनील सोनी नेसभापति  सूर्यकान्त राठौड़ अतिथि रहे। वहीं

 सेवानिवृत्त  आईएएस अधिकारी श्रीमती इंदिरा मिश्रा, निगम में  संस्कृति विभाग अध्यक्ष  अमर गिदवानी सहित  संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के संयोजक डॉ एम. एल. अग्रवाल, संरक्षक  पी. एन. सिंह, पीएन  खरे आयोजनकर्ता वरिष्ठ अभियंता सी.पी. शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश शर्मा वरिष्ठ वास्तुविद  सी. एस. पिल्लीवार,  डी. एस. परोहा, राजेश शर्मा,  राजेश राठौर  राजेश नशीने सहित  कई वरिष्ठ और कनिष्ठ अभियंताओं ने  नमन किया. सभापति  राठौड़ ने  कहा कि अभियंताओं ने हमेशा  छत्तीसगढ़ राज्य और रायपुर शहर के विकास और निर्माण में आगे बढक़र अत्यंत उल्लेखनीय योगदान दिया है।सभी कनिष्ठ अभियंता वरिष्ठ अभियंता से अनुभव का लाभ लेकर जीवन में व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने का संकल्प लें। इस अवसर पर मूर्ति स्थल के समीप  लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और रक्तदान शिविर लगाया गया।


अन्य पोस्ट