रायपुर
रायपुर, 15 सितंबर। रायपुर मुनिश्री आगम सागर ससंघ के सानिध्य में पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व के शुभ अवसर पर भव्य श्रावक संस्कार शिविर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह 10 दिवसीय आवासीय एवं अध्यात्मिक शिविर 16 से 25 सितंबर तक श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड, में होगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रावकों के जीवन में जैन जीवन शैली, संयम, स्वाध्याय और धार्मिक संस्कारों का बीजारोपण करना है। शिविरार्थियों की दैनिक दिनचर्या एवं शिविर के दौरान प्रतिदिन भोर से लेकर रात्रि तक आध्यात्मिक साधना एवं अनुशासनबद्ध दिनचर्या का पालन किया जाएगा।
जिसकी समय-सारणी निम्न प्रकार है- प्रात: 05:30 से 06 बजे: प्रार्थना, प्रात: 6 से 06:30 बजे योग एवं आत्म-ध्यान, प्रात: 06:30 से 08:15 बजे: संगीतमय नित्य नियम पूजन, मूलनायक भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा, प्रात: 08:15 से 09 बजे तत्त्वार्थ सूत्र ग्रंथ की विशेष स्वाध्याय कक्षा, प्रात: 09 से 09:30 बजे पूज्य मुनि श्री आगम सागर जी महाराज की पीयूषमयी मंगल देशना (प्रवचन प्रात: 09:30 से 11 बजे: मुनि ससंघ की नवधा भक्तिपूर्वक आहारचर्या एवं शिविरार्थियों की आहारचर्या, प्रात: 11 से दोपहर 1 बजे विश्राम एवं व्यक्तिगत अवकाश दोपहर 01 से 01:30 बजे: सामायिक एवं आत्म-चिंतन दोपहर 01:30 से 04:30 बजे: धर्म सिद्धांत कक्षा एवं सैद्धांतिक शिक्षण, सायं 04:30 से 05:30 बजे: सामूहिक निर्दोष अल्पाहार (दूध, जल एवं फलाहार)।