रायपुर
विवाहिता से प्रेम प्रसंग की परिणति, प्रेमी ने ज्वलनशील पदार्थ फेंका
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 सितंबर। बीती रात एयरपोर्ट के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। युवती को मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।
रविवार रात करीब 8.30 बजे 112 को इसकी सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार माना बस्ती से बरौंदा जाने वाले कनेक्टिंग रोड में एटीसी के पीछे गेट 5 के पास अंधेरे में एक अज्ञात महिला को अज्ञात व्यक्ति ने कोई ज्वलनशील पदार्थ डाल कर जलाने का प्रयास किया । महिला को 112 के द्वारा मेकाहारा में भर्ती कराया गया है ।
पुलिस ने महिला का पहचान राजकुमारी साहू पति खुमान साहू मोखला थाना आरंग का निवासी और आरोपी की भी पहचान वीरेंद्र उफऱ् वीरू धीवर के रूप में हुई है।? प्रेम प्रसंग में आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है । एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि दोनों के बीच 2021 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला आरंग के समोदा की रहने वाली है और मोखला शादी होकर आई थी। आरोपी वीरू भी मोखला का ही निवासी है। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी महिला की सांस को थी। इसे लेकर समय समय पर विवाद होते रहे हैं। इससे आक्रोशित वीरू ने 2021 में सास पर फावड़े से जानलेवा हमला किया था। इस घटना आरंग पुलिस ने वीरू पर 302 आईपीसी का मामला दर्ज किया था। इस घटना के बाद पति पत्नी अलग अलग रहने लगे थे। वहीं वीरू के साथ महिला का आना जाना बना हुआ था। कल भी दोनों साथ साथ घटनास्थल पहुंचे थे। उसके बाद उसने महिला पर एयरपोर्ट रोड पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर भाग निकला। पुलिस के अनुसार आरोपी जल्द पकड़ लिया जाएगा।