रायपुर

शिक्षक भी निकला कोचिया, सुपरवाइजर-सेल्समेन के साथ गिरफ्तार
14-Sep-2026 8:44 PM
शिक्षक भी निकला कोचिया, सुपरवाइजर-सेल्समेन के साथ गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 सितंबर। आरंग पुलिस ने पुलिस ने लग्जरी कार से 160 पाव देशी मसाला शराब जब्त कर कुल 7 आरोपियों को  पकड़ा है। इनमें एक शिक्षक समेत सरकारी दुकान के सुपरवाइजर और सेल्समैन भी  शामिल हैं।

सोमवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की आर्टिका कार सीजी 04 क्यूबी 5200 में ग्राम गुल्लू शराब भ_ी से भारी मात्रा में शराब भरकर ग्राम रानीसागर की ओर जा रही है।

पुलिस ने ग्राम रानीसागर हनुमान मंदिर के पास कार को रोका। कार में चालक सहित 6 लोग बैठे थे। तलाशी लेने पर कार से 160 पाव देशी मसाला शराब, कुल 28.800 बल्क लीटर, कीमत 16,000 रुपए बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया। परिवहन में प्रयुक्त आर्टिका कार को जप्त भी किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।।थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि  इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-उबारन दास पुरेना 34 निवासी गुल्लू - ग्राम गुल्लू शराब दुकान का सुपरवाइजर, राजेश काटले 31 निवासी कोडापार खरोरा गुल्लू शराब दुकान का सेल्समेन सुरेश बांधे 36  निवासी परसवानी  खरोरा शराब दुकान का मल्टी वर्कर, तिरीत राम बांधे  45 निवासी परसवानी ग्राम अमोदी में शिक्षक भरत रात्रे 38  निवासी परसवानी ड्राइवर,दिलीप कुमार कुर्रे  50  और  भागवत बारले  38 निवासी अमोदी थाना खरोरा।


अन्य पोस्ट