रायपुर

नशीली सिरप कैप्सूल का 1 अंतर्राज्यीय सप्लायर जौनपुर से पकड़ाया
14-Sep-2026 8:44 PM
नशीली सिरप कैप्सूल का 1 अंतर्राज्यीय सप्लायर जौनपुर से पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 सितंबर। रायपुर में नशीली सिरप एवं कैप्सूल सप्लाई नेटवर्क के 1 अन्य अंतर्राज्यीय सप्लायर को जौनपुर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले डीडी नगर पुलिस ने 27 जुलाई को रायपुरा स्थित गढ़ही तालाब के पास कार्रवाई करते हुए छन्नू वर्मा पिता श्रवण वर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम जेते, थाना पलारी,  बलौदाबाजार, हाल पता सत्यम विहार कॉलोनी रायपुरा,  राहुल देव सारवा पिता तुलसी राम सारवा उम्र 20 साल निवासी ग्राम उमरगांव थाना सिहावा जिला धमतरी। हाल पता - संतोषी नगर दशहरा मैदान के पास थाना टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार किया था।  इनसे कोडिस्टार सिरप की 52 शीशियां  तथा 75 नग स्पास्मो प्राक्सीवान प्लस कैप्सूल जप्त  किया गया था। पूछताछ में  दोनों ने उक्त नशीली दवाएं उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी ऋषभ सोनकर से प्राप्त करना बताया था ।  इसके बाद जौनपुर भेजी गई उसे पकड़ लाई है।

गिरफ्तार आरोपी - ऋषभ सोनकर पिता रोहित कुमार सोनकर उम्र 23 साल निवासी न्यू कालोनी हुसैन बाग थाना लाईन बाजार जिला जौनपुर (उत्तर-प्रदेश)।


अन्य पोस्ट