रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 सितंबर। पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने वाले 02 व्यक्तियों पर कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त किया है।
सिविल लाईन पुलिस ने क्षेत्रांतर्गत जनता कालोनी, राजेन्द्र नगर एवं जोगी बंगला सिविल लाईन के पास डीजे संचालक राजेन्द्र साहू रामनगर, चरोदा भिलाई एवं रूपेश पासी आदिवासी हॉस्टल के सामने, पेंशनबाड़ा को गिरफ्तार किया। ये लोग उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों व नियमों का उल्लंघन कर डी.जे. बजा रहे थे। इन पर कोलाहल अधिनियम की धारा 04, 05, 15 के तहत कार्यवाही किया गया है। इससे पहले गणेश प्रतिमाएं लाने के दौरान दो समितियों के सदस्य अपने अपने धुमाल पार्टियों को लेकर आमने सामने संघर्ष हुआ।
इनके बीच वाद विवाद हाथापाई भी हुई। इसमें एक युवक हाथ में टॉप टाइगर बम को जलाकर फेक रहा था। उस दौरान दूसरे पक्ष ने मना किया तो उससे लात घूसे से वार किया। यह घटना सिविल लाइन थाना इलाके में हुई।इस दौरान पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद नहीं थी। इस वाद विवाद को महिलाओं ने दोनों पक्षों को अलग कर मामले को सुलझाया।