रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 सितंबर। शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने वाले आरोपी प्रमोद निषाद को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के अनुसार आरोपी एवं पीडि़ता पूर्व से एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी ने पीडि़ता से प्यार करने एवं शादी करने का भरोसा दिलाकर अलग-अलग समय पर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। 10 सितंबर को भी आरोपी पुन: पीडि़ता को शादी करने का भरोसा दिलाकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। इसके पश्चात पीडि़ता ने शादी की बात करने पर इंकार कर दिया, जिसके बाद पीडि़ता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दे थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। खमतराई पुलिस ने द्वारा तत्काल पड़ताल शुरू कर आरोपी प्रमोद निषाद 22 रावाभाठा को धारा 64(2)(एम) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया । और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया ।