रायपुर

जनता की आवाज उठाने पर विपक्ष के नेता कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा- आप
14-Sep-2026 8:37 PM
जनता की आवाज उठाने पर विपक्ष के नेता कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा- आप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 सितंबर। आप पार्टी ने आरोप लगाया है कि  प्रदेश में जंगलराज कायम है।अच्छी सडक़ और किसानों की हित की मांग करने पर जेल भेजा जा रहा है।  राज्य में सुशासन नहीं कुशासन है।

प्रदेश में जनता की आवाज़ उठाने पर विपक्ष के नेता कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया जा रहा है। आप पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता  सूरज उपाध्याय, ,बस्तर लोकसभा अध्यक्ष पवक्ता नरेंद्र नाग, प्रवक्ता विजय कुमार झा, प्रदेश सचिव संजय गुप्ता, लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान एवं मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने बताया कि पिछले दिनों आम आदमी पार्टी लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों की एग्रीस्टेक, रकबा समर्पण के नाम पर किसानों से कम धान खरीदने की साजिश,विभिन्न समस्याओं और उनके शोषण के विरोध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ काली पट्टी लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया तो उनकी गिरफ़्तारी कर किसानों की आवाज़ दबाने की कोशिश की गयी।क्या छत्तीसगढ़ में आम जनता के मुद्दों को उठा रहे कार्यकर्ताओं की सरकार जबरन गिरफ़्तारी कर जनता की आवाज़ और मांग को दबाना चाह रही है। पिछले साल प्रदेश में एग्रीस्टेक पंजीयन में गड़बड़ी और रकबा समर्पण के नाम से जो सरकार ने खेल खेला था उसे प्रदेश में 6 किसानों ने आत्महत्या की थी, इन किसानों की आत्महत्या की जिम्मेदारी है सरकार है। सरकार लगातार प्रदेश के किसानों के साथ धोखा कर रही है।

एक दूसरे मामले में  बलरामपुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लव कुमार दुबे द्वारा कुछ ग्रामीणों के साथ सडक़ो को दुरुस्त करने जब आवेदन लेकर गये और जब उन्होंने जिले की बदहाल सडक़ों और प्रशासनिक निष्क्रियता को लेकर जब कलेक्टर और राज्य सरकार से सवाल किये तो उन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि जिले की सडक़ें महीनों से खड्डों में तब्दील हो चुकी हैं, आम जनता रोज हादसों का शिकार हो रही है और जब हर माह ञ्जरु मीटिंग होती है तो कलेक्टर को जिले की खऱाब सडक़ों ही हालत की जानकारी कैसे नहीं थी और अगर जानकारी नहीं थी तो ऐसे निष्क्रिय कलेक्टर को  तुरंत हटाना चाहिए। यह प्रशासनिक संवेदनहीनता और जनता की आंखों में धूल झोंकने की नाकाम कोशिश है। हमारी शांतिपूर्ण आवाज़ दबाने की कोशिश की जा रही है।


अन्य पोस्ट