रायपुर

आपराधिक मामले में ज्ञान तिवारी कांग्रेस से निलंबित
14-Sep-2026 8:32 PM
आपराधिक मामले में ज्ञान तिवारी कांग्रेस से निलंबित

अंबिकापुर,14 सितंबर। गांधीनगर थाने में दर्ज आपराधिक मामले के बाद जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने एनएसयूआई से जुड़े ज्ञान तिवारी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और सभी संगठनात्मक पदों से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने 14 सितंबर को आदेश जारी किया। पत्र में कहा गया है कि मामले में लगाए गए आरोप पार्टी की नीतियों, संविधान और अनुशासन के विपरीत हैं। ज्ञान तिवारी को पहले 24 घंटे में जवाब देने का नोटिस दिया गया था, लेकिन जवाब नहीं मिला। अब तीन दिन में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर स्थायी निष्कासन की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। निलंबन अवधि में पार्टी के नाम व पद का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।

 


अन्य पोस्ट