रायपुर

मोलभाव से इन्कार करने पर युवतियों ने दुकानदार के साथ मारपीट की
13-Sep-2026 7:13 PM
मोलभाव से इन्कार करने पर युवतियों ने दुकानदार के साथ मारपीट की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 सितंबर। महज बात न करने पर नाराज़ युवक ने युवती के साथ और मोलभाव से इन्कार करने पर युवतियों ने दुकानदार के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।

 इधर राजेन्द्र नगर के सर्वोदय नगर में डीके निषाद फैंसी दुकान का संचालक है। शनिवार दोपहर कनक, निषा और अन्य सहेली दुकान पहुंची।  फैंसी सामान खरीदने के लिए मोलभाव करने लगी। डीके ने मना किया तो वो सभी गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्के डंडे के साथ मारपीट कर भाग गईं। डीके ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।

उधर,सिविल लाइन पुलिस के अनुसार कटोरा तालाब निवासी 25 वर्षीय अमिषा दादवानी ने शनिवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है।  उसका परिचित युवक प्रदीप तिवारी ने कल शाम रानी सती मंदिर राजातालाब के पास मिला और अमिषा से बात न करने का कारण पूछते हुए गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की।

अमलीडीह के बीएसयूपी कालोनी निवासी निखिल जाल ने कल रात शराब पीने लोकनाथ महानंद से पैसे मांगे। नहीं देने पर निखिल ने गाली गुफ्तार करते हुए बेल्ट से लोकनाथ की पिटाई कर दी। उधर सोनकर पारा पुरानी बस्ती निवासी जितेंद्र सोनकर अपने रिश्तेदार के घर गया था। इस पर आपत्ति करते हुए अजय, दीपक सोनकर ने आने का कारण पूछते हुए उसके साथ मारपीट की।

शिवानंद नगर खमतराई निवासी  राहुल यादव और काजल यादव ने घरेलू विवाद पर मालती यादव के साथ मारपीट की। वहीं रवि भवन के पास प्रथम अग्रवाल और अन्य ने राजातालाब निवासी मो इरफान के साथ गाली गलौज कर हाथ मुक्के और राड से हमला किया।  पुलिस ने सभी मामले धारा 296,11-5-2,351-2, के तहत दर्ज कर

लिया है।


अन्य पोस्ट