रायपुर

जेन सिल्वर को भी न भूलें- पीएम को पेंशनर्स महासंघ ने भेजा ई-मेल
12-Sep-2026 7:13 PM
जेन सिल्वर को भी न भूलें- पीएम को पेंशनर्स महासंघ ने भेजा ई-मेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 सितंबर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने देश के  वरिष्ठ नागरिकों एवं  पेंशनरों की समस्याओं की ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्यान आकर्षित करते हुए विस्तृत पत्र ई-मेल से भेजा है।

पत्र में श्री नामदेव ने कहा है कि आज जेन जी और जेन अल्फ़ा जैसी नई पीढिय़ों की पहचान और उनके मुद्दों पर व्यापक चर्चा हो रही है, लेकिन  60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानजनक पहचान देते हुए जेन सिल्वर के रूप में उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय विमर्श में स्थान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त पेंशनर भी सामान्यत: 60 वर्ष से अधिक आयु के होते हैं और वे जेन सिल्वर वर्ग का अभिन्न हिस्सा हैं। इन पेंशनरों ने अपने सेवाकाल में देश एवं शासन व्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद उनका जीवन मुख्य रूप से पेंशन और महंगाई राहत  पर निर्भर रहता है।

श्री नामदेव ने प्रधानमंत्री का ध्यान इस ओर भी आकृष्ट कराया कि देश के कई राज्यों में पेंशनरों को महंगाई राहत का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। कई-कई महीनों का डीआर एरियर लंबित है और उसके भुगतान की कोई स्पष्ट एवं समयबद्ध व्यवस्था दिखाई नहीं देती। बढ़ती महंगाई के बीच महंगाई राहत में देरी से वरिष्ठ पेंशनरों की आर्थिक सुरक्षा प्रभावित हो रही है।


अन्य पोस्ट