रायपुर
विजय झा आप प्रवक्ता बने
12-Sep-2026 7:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 सितंबर। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी दिल्ली में विधायक मुकेश अहलावत ने पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा को प्रवक्ता नियुक्त किया है। इसके पूर्व भी वे प्रवक्ता रहे हैं। इसके अतिरिक्त पूरे प्रदेश में 13 पदाधिकारियों को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इनमें सूरज उपाध्याय प्रमुख प्रवक्ता, जसबीर सिंह, प्रियंका शुक्ला, तेजेंद्र तोडक़र,डॉ एस के अग्रवाल सहित 13 पदाधिकारी शामिल है।
पार्टी के लिए आगामी चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए झा नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वे रायपुर दक्षिण विधानसभा से 2023 में चुनाव में प्रत्याशी थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे