रायपुर

नुआखाई जुहार महोत्सव 20 को शहीद स्मारक में
12-Sep-2026 7:08 PM
नुआखाई जुहार महोत्सव 20 को शहीद स्मारक में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 सितंबर। गांड़ा समाज, रायपुर जिला छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में रविवार  20 सितंबर को नुआखाई जुहार महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया है।नुआखाई उत्कल समाज का सबसे बड़ा पर्व है। यह पर्व पश्चिम ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी बड़े ही हर्षोल्लास से नए अन्न के  आगमन की खुशी में मनाया जाता है।आयोजन प्रभारी श्रीमती सावित्री जगत ,सहप्रभारी बसंत  बाघ संजय सोनी, वैष्णव भत्रिया  चंदू बघेल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस आयोजन में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में सम्पूर्ण गांड़ा समाजजन, शामिल होंगे। शहीद स्मारक भवन में दिन भर के इस आयोजन में पश्चिम ओडिशा के लोकप्रिय संबलपुरी गायक रुक्कु सोना एवं उनकी टीम की धमाकेदार प्रस्तुति देंगे।


अन्य पोस्ट