रायपुर

चौहान ने युवा मोर्चा के दिनों के स्मरण याद किए नेताओं से
12-Sep-2026 7:07 PM
चौहान ने युवा मोर्चा के दिनों के स्मरण याद किए नेताओं से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 सितंबर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सक्ति के कार्यक्रम से रायपुर वापस लौटने पर  प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नईदिल्ली रवाना होने के पूर्व व्ही आई पी लाउंज में श्री चौहान ने प्रदेश के नेताओं से चर्चा में युवा मोर्चा के दिनों के स्मरण साझा किए। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक पुरंदर मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व विधायक देवजी पटेल, आलोक ठाकुर, डा सलीम राज, अमित साहू, आकाश विग, पुष्पेन्द्र सिंह आदि नेता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट