रायपुर

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की शिकायत
12-Sep-2026 7:02 PM
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की शिकायत

तिल्दा नेवरा, 12 सितंबर। शहर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित अग्रसेन चौक के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत सामने आई है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित स्थल पर धार्मिक ध्वज लगाकर निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिस पर नगर पालिका के कर्मचारी ने पहुंचकर नोटिस जारी किया है।

इसी वार्ड में स्थित शासकीय कन्या स्कूल के पास भी बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (हृह्रष्ट) के निर्माण कार्य किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है।

स्थानीय नागरिकों ने वार्ड क्रमांक 12 में हो रहे इन निर्माण कार्यों और अतिक्रमण पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।


अन्य पोस्ट