रायपुर

नर्सिंग एसोसिएशन का प्रदर्शन
11-Sep-2026 8:45 PM
नर्सिंग एसोसिएशन का प्रदर्शन

रायपुर, 11 सितम्बर। पदोन्नति के पदों पर की गई संविदा नियुक्तियों के विरोध तथा नर्सिंग संवर्ग से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ का तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को खत्म हुआ। यह प्रदर्शन  पूरे प्रदेश के 10 मेडिकल कॉलेजों के अस्पताल में किया गया। राजधानी के अम्बेडकर चिकित्सालय, रायपुर परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नर्सिंग स्टाफ ने अपनी 10  मांगों को लेकर नारेबाजी कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया । इसमें संघ के पदाधिकारियों के साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग के नियमित नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारियों तथा संविदा एवं डेली वेजेस पर कार्यरत स्टाफ नर्सों ने भी सहभागिता की। अध्यक्ष रीना राजपूत ने बताया कि वे जल्द स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करेंगी। मांगें न माने जाने पर 18 सितंबर से पुन: प्रदर्शन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट