रायपुर

नियमित-अनियमित और पेंशनरों का इंद्रावती में प्रदर्शन
11-Sep-2026 8:40 PM
नियमित-अनियमित और पेंशनरों का इंद्रावती में प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 सितंबर। नियमित कर्मचारियों -अनियमित कर्मचारियों और पेंशनरों के द्वारा 5 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को नया रायपुर  इंद्रावती भवन के गेट नंबर 3 के सामने 1 बजे संयुक्त प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बाद नोडल अधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। छग प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने बताया कि  बीते  दो साल से सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों पर लगातार आर्थिक रूप से दमन करते आ रही है। नियत समय पर महंगाई भत्ता नहीं देना और प्रति वर्ष 8 से 9 महीने के महंगाई भत्ता एरियर्स का भुगतान नहीं करना वित्त विभाग की अघोषित नीतियों में शामिल हो गया है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक एवं इप्सेफ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शन में नियमित-अनियमित और पेंशनर संघों के 55 से अधिक संघों के वर्तमान व पूर्व प्रांताध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।  प्रांतीय संयोजक ओ. पी. शर्मा, जय नारायण श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, आर के थवाईत, अनिल पाण्डेय, सुनील यादव, रमाकांत झा ने कहा है कि  समस्त कर्मचारी संगठन प्रदर्शन में सम्मिलित होकर कर्मचारी एकता को मजबूत करें।


अन्य पोस्ट