रायपुर

नियमित, अनियमित कर्मचारी और पेंशनर्स का कल इन्द्रावती भवन में प्रदर्शन
10-Sep-2026 7:13 PM
नियमित, अनियमित कर्मचारी और पेंशनर्स का कल इन्द्रावती भवन में प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 सितंबर। नियमित कर्मचारियों -अनियमित कर्मचारियों और पेंशनरों के द्वारा 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 11 सितंबर को नया रायपुर  इंद्रावती भवन के गेट नंबर 3 के सामने 1 बजे संयुक्त प्रदर्शन किया जाएगा। पछग प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने बताया कि  बीते  दो साल से सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों पर लगातार आर्थिक रूप से दमन करते आ रही है। नियत समय पर महंगाई भत्ता नहीं देना और प्रति वर्ष 8 से 9 महीने के महंगाई भत्ता एरियर्स का भुगतान नहीं करना वित्त विभाग की अघोषित नीतियों में शामिल हो गया है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक एवं इप्सेफ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शन में नियमित-अनियमित और पेंशनर संघों के 55 से अधिक संघों के वर्तमान व पूर्व प्रांताध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

 प्रांतीय संयोजक ओ. पी. शर्मा, जय नारायण श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, आर के थवाईत, अनिल पाण्डेय, सुनील यादव, रमाकांत झा ने कहा है कि  समस्त कर्मचारी संगठन प्रदर्शन में सम्मिलित होकर कर्मचारी एकता को मजबूत करें।

चंद्रिका सिंह एवम्? डॉ. डी. पी. मनहर ने कहा कि यह बेहद अफसोस की बात है शासन की योजनाओं को मूर्त रूप देने वाले कर्मचारियों और फैमली पेंशनरों के पेंशन तक को देय तिथि से सरकार नहीं दे रही है। गोपाल प्रसाद साहू ने कहा कि  छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी 2023-  में स्पष्ट वादा किया गया है परन्तु सरकार नियमितीकर?ण के वादे की अनदेखी कर आर्थिक शोषण कर रही है, इस्से समस्त वर्ग के कर्मचारी/अधिकारी आक्रोशित है ।जितेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि  नगरीय निकाय में पुरानी पेंशन लागु नहीं की जा रही है।

विद्याभूषण दुबे ने कहा कि  वित्त मंत्री, मुख्य सचिव, वित्त सचिव से भेंट व चर्चा में कोई समाधान नहीं निकला जिसके कारण प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।


अन्य पोस्ट