रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 सितंबर। दहेज प्रताडऩा और मारपीट का मामले में पुलिस ने महिला के शिकायत पर उसके पति और ससुरालियों के खिलाफ धारा 85, 3(5) और 115(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।
महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर शादी के एक सप्ताह बाद से दहेज के लिए प्रताडि़त करने और नकदी10 लाख रुपए , कार की मांग करने का आरोप लगाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़ता ममता बाग ने बताया कि उसकी शादी 7 मई 2025 को रायपुर निवासी कोमेश क्षत्रिया के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के एक सप्ताह बाद से ही पति, सास और ससुर उसे कम दहेज लाने को लेकर ताने देने लगे। उस पर मायके से रानी हार, नई बाइक और 10 लाख रुपए लाने का दबाव बनाया जाता था। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मानसिक एवं शारीरिक प्रताडऩा किया जाता था।
इसकी जानकारी उसने कई बार अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी। परिजनों और समाज के लोगों ने ससुराल पक्ष को समझाया गया। लेकिन इसके बावजूद भी प्रताडऩा जारी रहा।
इस बीच रक्षाबंध के दौरान वह आठ दिन के लिए अपने मायके गई थी। जब वह भाई के साथ वापस ससुराल पहुंची तो, उसकी सास ने उसके भाई के साथ भी गाली-गलौज की और 10 लाख रुपए की मांग की। इसी बात को लेकर दो दिन पहले भी पति, सास और ससुर ने दहेज को लेकर गाली-गलौज की।
पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। मामले में पुलिस आरोपों, संबंधित लोगों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।