रायपुर

क्रेडाई का प्रॉपर्टी एक्सपो 18 से 20 तक रजिस्ट्री-स्टाम्प डयूटी पर 50 फीसदी की छूट
10-Sep-2026 7:10 PM
क्रेडाई का प्रॉपर्टी एक्सपो 18 से 20 तक रजिस्ट्री-स्टाम्प डयूटी पर 50 फीसदी की छूट

50 बिल्डर्स 250 से अधिक प्रोजेक्ट के साथ, रेरा का भी स्टॉल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 सितंबर। बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 18 से 20 सितंबर तक क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का आयोजन किया जाएगा। क्रेडाई छत्तीसगढ़ के इस सातवें प्रॉपर्टी एक्सपो में 50 से अधिक बिल्डर्स अपने 250 से ज्यादा प्रोजेक्ट के साथ शामिल होंगे। एक्सपो में ग्राहकों को अलग-अलग लोकेशन और बजट के अनुसार फ्लैट, बंगला, मकान, विला, प्लॉट और कमर्शियल प्रॉपर्टी के विकल्प एक ही स्थान पर मिलेंगे।

क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी, चेयरमैन मृणाल गोलछा, सचिव अभिषेक बच्छावत, आईपीपी संजय रहेजा, कोषाध्यक्ष आयुष मोदी, प्रोग्राम चेयरमैन अशोक मूंदड़ा और प्रतीक केवलानी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एक्सपो का उद्देश्य ग्राहकों को प्रॉपर्टी खरीदने के लिए एक ही मंच पर अधिक से अधिक विकल्प उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्राहक बजट, लोकेशन, सुविधाओं और फाइनेंस से संबंधित जानकारी एक साथ हासिल कर अपनी जरूरत के अनुसार प्रॉपर्टी का चयन कर सकेंगे।

एक्सपो में प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए विशेष ऑफर दिया जा रहा है। एक्सपो के तीनों दिनों में बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी छूट का लाभ मिलेगा। इसके अलावा संबंधित बिल्डर्स की ओर से भी अलग-अलग आकर्षक ऑफर दिए जाएंगे। यह अब तक के एक्सपो में दिया गया सबसे बड़ा ऑफर है।

बैंक और रेरा के स्टॉल भी

एक्सपो में होम लोन और फाइनेंस से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बैंकों के स्टॉल लगाए जाएंगे। ग्राहक लोन की प्रक्रिया, ईएमआई, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी बैंक प्रतिनिधियों से ले सकेंगे। वहीं रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की जानकारी रेरा का स्टॉल भी रहेगा।

क्रेडाई से जुड़े बिल्डर्स रेरा और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के निर्धारित नियमों और मापदंडों का पालन करते हुए प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एक्सपो में आने वाले ग्राहक संबंधित प्रोजेक्ट की आवश्यक जानकारी लेकर निवेश का निर्णय ले सकेंगे।

एक्सपो के दौरान क्रेडाई के ‘क्रेडाई सेलिब्रेट्स रायपुर’ अभियान की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। इस अभियान के तहत रायपुर के इतिहास, विकास, परंपरा और संस्कृति से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। क्रेडाई के युवा सदस्य इस अभियान को व्यापक स्तर पर लोगों से जोडऩे में जुटे हैं।

के्रेडाई पदाधिकारियों का कहना है कि अगस्त-सितंबर आते ही प्रॉपर्टी एक्सपो को लेकर लोगों की पूछताछ बढ़ जाती है। नए खरीदारों के साथ-साथ मौजूदा प्रॉपर्टी होल्डर्स के लिए भी एक्सपो में निवेश के कई विकल्प उपलब्ध रहेंगे।


अन्य पोस्ट