रायपुर

नर्सिंग एसोसिएशन आंदोलन पर, पदोन्नति के बजाए संविदा भर्ती का विरोध
09-Sep-2026 7:41 PM
नर्सिंग एसोसिएशन आंदोलन पर, पदोन्नति के बजाए संविदा भर्ती का विरोध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 सितंबर। छत्तीसगढ़ नर्सिंग एसोसिएशन ने  अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने बुधवार को मेकाहारा में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। ये नर्सें दैनिक वेतन बंद करने, संविदा भर्ती पर रोक लगाने, समयमान वेतनमान देने नियमित नर्सों की भर्ती, डेमोंस्ट्रेटर प्रमोशन देने की मांग कर रही हैं।

यह प्रदर्शन 9,10,11 सितंबर को सभी 10 मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों के सामने किया जाएगा। एसोसिएशन नर्सिंग प्रदर्शक 98और सह प्राध्यापक 58 पदों पर पदोन्नति देने की मांग को लेकर किया जाएगा। बता दें कि चिकित्सा विभाग ने दोनों  वर्गों के 40 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है जबकि पूर्व में विभाग ने पदोन्नति से भरे जाने की बात कही थी। 144 प्रदर्शक पद में से 50 त्न पद चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत नर्सिंग संवर्ग का पदोन्नति का पद होता है। निवेदन करने के पश्चात भी एकतरफा कार्रवाई करते हुए पूरे 144 पदों पर  संविदा नियुक्ति किए जाने हेतु आदेश जारी किए गए है , जिसका  नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ संघ विरोध करता है।

नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन की अध्यक्ष रीना राजपूत ने कहा कि इस विरोध के बाद भी शासन ने मांग नहीं मानी तो चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की जाएगी।


अन्य पोस्ट