रायपुर

पीएससी अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क मॉक इंटरव्यू 12-13 को
09-Sep-2026 7:36 PM
पीएससी अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क मॉक इंटरव्यू 12-13  को

रायपुर, 9 सितंबर। जिला प्रशासन के ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत राज्य सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह  12-13 सितंबर  को नेतृत्व साधना केंद्र, फुंडहर में किया जाएगा। सीएम साय के निर्देश दिए कलेक्टर गौरव सिंह की इस पहल का उद्देश्य राज्य सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों को वास्तविक साक्षात्कार का अनुभव प्रदान करना तथा उन्हें साक्षात्कार की प्रक्रिया, प्रश्नों के प्रभावी उत्तर, व्यक्तित्व प्रस्तुतीकरण, आत्मविश्वास और संवाद कौशल से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। मॉक इंटरव्यू के माध्यम से अभ्यर्थियों को विशेषज्ञों के समक्ष साक्षात्कार का अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, उनके प्रदर्शन का आकलन कर आवश्यक सुझाव एवं फीडबैक भी दिया जाएगा, जिससे वे वास्तविक परीक्षा के साक्षात्कार चरण के लिए स्वयं को अधिक बेहतर ढंग से तैयार कर सकें। इच्छुक अभ्यर्थी 11 सितंबर  तक निर्धारित गूगल शीटज्ञमें अपनी आवश्यक जानकारी भरकर पंजीयन करा सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से  राज्य सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार अधिकारी  केदार पटेल -9425502970,  चंद्रेश  7389931878. से भी संपर्क कर सकते है।


अन्य पोस्ट