रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 सितंबर। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पिछले पखवाड़े के दौरान देशभर में चलाए गए आठ बड़े अभियानों में करीब 740 किलोग्राम गांजा और चरस जब्त की है। डीआर?आई ने बुधवार को जारी बयान के अनुसार, विशाखापट्टनम से आ रहे दो ट्रकों को रायपुर के निकट ओल्ड धमतरी रोड पर रोका। तलाशी के दौरान ट्रकों के लोडिंग क्षेत्र में रखी गई 10 बोरियों के भीतर छिपाए गए 61 पैकेट बरामद हुए। जांच में इनमें 375.95 किलोग्राम गांजा पाया गया। अधिकारियों ने गांजा और दोनों ट्रकों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत जब्त कर लिया तथा इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले 26 अगस्त को भी डीआरआई अधिकारियों ने रायपुर के पास एक ट्रक से छिपाकर ले जाया जा रहा लगभग 124 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।