रायपुर

सप्ताह भर में 111 आरोपी गिरफ्तार
09-Sep-2026 7:35 PM
सप्ताह भर में 111 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 सितंबर। नॉर्थ जोन पुलिस ने साप्ताहिक अभियान में 111 संदिग्ध , बदमाश और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की। इनमें  आर्म्स एक्ट में 5,  5 प्रकरणों में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में 1 फरार आरोपी गिरफ्तार किया गया। हत्या के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 55 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं 42 वारंटियों के वारंट तामील किया गया। थाना खम्हारडीह में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे 01 आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।थाना उरला क्षेत्र अंतर्गत पारिवारिक विवाद के चलते साजिश रचकर हत्या करने वाले 3 फरार आरोपियों को आत्मसमर्पण करने पर  गिरफ्तार किया गया।


अन्य पोस्ट