रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 सितंबर। बलरामपुरआम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लव कुमार दुबे द्वारा कुछ ग्रामीणों के साथ सडक़ो को दुरुस्त करने जब आवेदन लेकर गये और उन्होंने जिले की बदहाल सडक़ों और प्रशासनिक निष्क्रियता को लेकर जब कलेक्टर और राज्य सरकार से सवाल किये तो उन्हें जेल भेज दिया गया।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे निष्क्रिय कलेक्टर को मुख्यमंत्री जी को तुरंत हटाना चाहिए।
प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सह प्रभारी सौरभ झा नेइस घटना की निंदा की हैपार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय मीडिया प्रभारी मिहिरकुर्मी ने जिला प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि हमारे प्रवक्ता को तुरंत रिहा नहीं किया जाता है तो कल 10 सितम्बर को पार्टी पूरे जिले के कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ मिलकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी।
श्री झा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की है कि तत्काल 24 धंटे में कलेक्टर बलरामपुर को निलंबित का लाइन अटैच किया जाए तथा गिरफ्तार आप नेता की रिहाई की जाए अन्यथा कलेक्टर बलरामपुर कार्यालय का कार्यकारी अध्यक्ष देवलाल नरेटी, अभिषेक मिश्रा, प्रियंका शुक्ला, जसबीर सिंह, मुकेश दुबे, आदि के नेतृत्व में घेराव किया जाएगा।