रायपुर

कपड़ा मार्केट, अस्पताल और कॉलेज के पास चाकू लहरा रहे चार गिरफ्तार
08-Sep-2026 8:06 PM
कपड़ा मार्केट, अस्पताल और कॉलेज के पास चाकू लहरा रहे चार गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 सितंबर। राजधानी में चाकू लेकर घूमना आम बात हो गई है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी बदमाश प्रवृत्ति के लोगों की हरकतें कम नहीं हो रही है। इस कड़ी में पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर चाकू लेकर घूमने और लोगों को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। देवेंद्र नगर, मौदहापारा और गोबरा नवापारा थाना इलाकों से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देवेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंडरी कपड़ा मार्केट गेट नंबर-8 के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वालों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान बंटी दीप उर्फ बन्नी दीप 25, निवासी पंडरी कपड़ा मार्केट के रूप में हुई। उसके कब्जे से ा धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

वहीं कल दोपहर बाद मौदहापारा पुलिस ने के.के. रोड स्थित मेकाहारा अस्पताल के एंबुलेंस स्टैंड के पास से आरोप में रविन्द्र साठे 40, निवासी सन्यासीपारा, खमतराई को गिरफ्तार किया।

दूसरी कार्रवाई ताज चौक, मेकाहारा अस्पताल रोड पर की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चाकू लहराते एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी की पहचान धन्नू साहू 20, निवासी रामेश्वर नगर, राम मंदिर के पास खमतराई के रूप में हुई।

उधर गोबरा नवापारा पुलिस ने फूलचंद कॉलेज के खेल मैदान के पास कार्रवाई करते हुए समीर खान 27, निवासी तर्री रोड नवापारा को गिरफ्तार किया आरोपी अपराध करने की नीयत से बटंची चाकू रखे हुए था। और आने-जाने वाले लोगों को चाकू लहराकर डरा-धमका रहा था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से बटनदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।


अन्य पोस्ट