रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 सितंबर। पांच साल पहले मंदिर हसौद इलाके में जबरन महिला के घर घुस कर रेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को अदालत ने कठोर सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक विशेष जज विनय कुमार प्रधान ने आरोपी हृदय लाल मनहरे 23 को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर धारा 450 और 376(1)का आरोप था।
सरकारी वकील श्रीमती गीता चौहान ने बताया कि घटना 13 अक्टूबर 2021 की रात 9 बजे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुई। उस समय महिला अपने बच्चे के साथ घर सो रही थी। उसका पति काम से बाहर गाया हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाकर उसके घर के गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया।
सोते हुए महिला को आरोपी ने पहले तकिये से का मुंह दबाया, उसके दोनों हाथ पकड़ उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। पीडि़ता के विरोध करने पर वह जमीन पर गिर गई। शोर मचाने पर उसकी सास कमरे में पहुंची। इस दौरान आरोपी भागने की कोशिश में घर के बाहर गली में गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए।
घटना के बाद पीडि़ता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर मंदिर हसौद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बपराध दर्ज किया। मामले में पुलिस ने घटनास्थल सहित पीडि़ता को बयान अदालत में दर्ज कराया।
पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद 24 नवंबर 2021 को न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया। मामले में लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद न्यायालय ने अभियोजन के प्रस्तुत गवाहों और साक्ष्यों को सहीं मानते हुए अभियुक्त को धारा 450 और 376(1) के तहत दोषी पाया।
न्यायालय ने आरोपी हृदय लाल मनहरे को 20 साल कारावास की सजा सुनाई। आरोपी का जमानत मुचलका निरस्त कर सजा भुगतने के लिए केंद्रीय जेल भेजने का आदेश दिया है। न्यायालय ने घटना से पीडि़ता को हुई मानसिक और शारीरिक पीड़ा को ध्यान में रखते हुए प्रतिकर राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिया है।