रायपुर

बंदियों ने मिट्टी से तैयार की पांच सौ पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं
08-Sep-2026 8:02 PM
बंदियों ने मिट्टी से तैयार की पांच सौ पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 सितंबर। आगामी गणेशोत्सव के लिए केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों द्वारा प्राकृतिक मिट्टी से लगभग 1 से 2 फीट आकार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। इन प्रतिमाओं की खासियत यह है कि इनके निर्माण में प्राकृतिक मिट्टी एवं रंगों का उपयोग किया गया है तथा प्रतिमाओं में तुलसी सहित विभिन्न पौधों के बीज भी डाले गए हैं।

गणेशोत्सव के पश्चात इन प्रतिमाओं का विसर्जन किए जाने पर इनमें मौजूद बीज अंकुरित होकर पौधों का रूप लेंगे। लगभग 10 बंदियों ने अत्यंत लगन, मेहनत और रचनात्मकता के साथ भगवान श्री गणेश की इन आकर्षक प्रतिमाओं का निर्माण किया है।  जेल अधीक्षक  योगेश सिंह क्षत्री ने कहा कि ये बीजयुक्त पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं इस संदेश को साकार करती हैं कि आस्था और प्रकृति संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं।


अन्य पोस्ट