रायपुर
नुआखाई समृद्ध संस्कृति, सामाजिक एकता और भाईचारे का पर्व-मिश्रा
08-Sep-2026 7:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 सितंबर। ओडिय़ा समाज ने इंडोर स्टेडियम में नुआखाई भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। इसके समापन समारोह में उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा दक्षिण विधायक सुनील सोनी सहित समाज के गणमान्यजनों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह को संबोधित मिश्रा ने कहा कि नुआखाई केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे की जीवंत अभिव्यक्ति है।
ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने तथा नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं और संस्कारों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नुआखाई का उल्लास हमारी विविधता में एकता की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत करता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे