रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 सितंबर। टिकरापारा इलाके में चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। लालपुर सरकारी स्कूल के पास रहने वाले खेमेश साहू ने पुलिस की अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया।
खोमेश ने बताया कि 6 सितंबर को वह गोवा जाने के लिए अपनी मां छैलु साहू से सोने की अंगूठी लेकर उसे बेचने के लिए दोस्त हिमांशु धनगर के साथ स्कूटी से निकला था। इसी दौरान दोपहर 3 बजे संतोषी नगर चौक के पास हिमांशु अपने दोस्त वेदांत साहू से फोन पर अंगूठी बेचने की बात कर रहा था। पास में खड़ा अमन कुरैशी उनकी बातचीत सुन रहा था।
इस दौरान अमन ने अंगूठी दिखाने को कहा और काम करवाने की बात कही। खेमेश ने अंगूठी देने से मना कर उसे जेब में रखने लगा। इस दौरान अमन ने जेब से चाकू निकालकर धमकाया और उसके हाथ से सोने की अंगूठी छीनकर भाग गया। घटना की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस थाना जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। प्रकरण में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।