रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 सितंबर। राज्य सरकार ने धरसींवा में नया पंजीयन उप-जिला और उप-पंजीयक कार्यालय बनाने की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत धरसींवा को रायपुर उप-जिले से अलग कर स्वतंत्र पंजीयन उप-जिला बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार यह व्यवस्था 1 जून 2026 से प्रभावी हो गई है। नए उप-पंजीयक कार्यालय का नाम उप-पंजीयक कार्यालय धरसींवा रखा गया है।
नए पंजीयन उप-जिले में कुल 60 गांवों को शामिल किया गया है। ये गांव पहले रायपुर पंजीयन उप-जिले का हिस्सा थे। अब इन गांवों से संबंधित पंजीयन कार्य धरसींवा स्थित नए उप-पंजीयक कार्यालय के अंतर्गत होंगे।इन गांवों में कुरा नगर पंचायत, भैंसोंमुड़ा, बारतनारा, अकोली, मनोहरा, देवरी, मेहरसखा, कुकैरा, कुथरेल, मौहागांव, मालौद, सिलयारी, कुरूद, पथरी, तरेसर, मंगसा, पवनी, निलजा, तर्रा, बरबंदा, नेउरडीह, नगरगांव, टोर, गिधौरी, गोरही, मोहदी, रायता, धरसींवा, तिरवैया, परसतराई, सिलतरा, मुनरेठी, टांडा, मांढर, गिरौद, सोंढरा, बहेसर, चिखली, कुम्हारी, सरागांव, दौंडेकला, दौंडेखुर्द, जरोदा, छपोरा, भुरकोनी, टेकारी, चारौदा, बना कपासदा, ढनेली, संकरा, निमोरा, कन्हेरा, लालपुर, मटिया, करा और बोरझरा सहित अन्य गांव शामिल हैं।