रायपुर

जन्माष्टमी: तरंगिनी छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक आयोजन
07-Sep-2026 6:41 PM
जन्माष्टमी: तरंगिनी छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक आयोजन

रायपुर, 7 सितंबर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विकास तरंगिनी छत्तीसगढ़ के प्रज्ञा विकास एवं संस्कार विकास विभाग ने बच्चों में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रकारी, मटकी सजावट , दही हांडी  एवं क्विज  कृष्ण स्वरूप तथा राधा-कृष्ण एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान आंध्र एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विकास तरंगिनी छत्तीसगढ़ के संयोजक-सलाहकार  जी. स्वामी ने उपस्थित लोगों को  पूज्य पद्मभूषण चिन्ना जीयर स्वामी के मार्गदर्शन मे विकास तरंगिनी छत्तीसगढ़ द्वारा  संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों एवं समाज सेवा के कार्यों से उपस्थितों जनसमुदाय को अवगत कराया।

 विकास तरंगिनी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष  रवेंद्र शुक्ला ने कहा कि  बच्चों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोडऩा आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।  पूरे आयोजन में भक्ति, उल्लास, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।


अन्य पोस्ट