रायपुर

लालपुर ओवरब्रिज के पास 1.8 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
07-Sep-2026 6:39 PM
लालपुर ओवरब्रिज के पास 1.8 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर, 7 सितंबर। न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने लालपुर ओवरब्रिज के पास मादक पदार्थ गांजा लेकर ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.894 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 20 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लालपुर ओवरब्रिज के पास टैक्सी स्टैंड में एक युवक बैग में गांजा लेकर खड़ा है। वह उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।  पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को बैग के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम तिलक साहू 28, निवासी शिवनगर भूतपारा मठपुरैना का रहने वाला बताया। बैग की तलाशी लेने पर टेप से लिपटा एक पैकेट मिला। पैकेट खोलने पर उसमें 1.89 किलो गांजा कीमत 20 हजार रुपए को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।


अन्य पोस्ट