रायपुर
कोयंबटूर में दर्ज मामला खम्हारडीह थाने भेजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर। कोयंबटूर के युवक ने रायपुर के अपने साले और साढ़ू के खिलाफ तलाक के बदले 5 करोड़ का भरण पोषण न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। कोयंबटूर में 308-4, 351-3 के तहत दर्ज मामला कार्रवाई के लिए खम्हारडीह थाने भेजा गया है।
मुकेश संचेती 44, फ्लैट 3 बी जय वाटिका अपर्टमेंट रॉबर्ट सन रोड गली नंबर 06, थाना आरएस पुरम कोयम्बुतुर तमिलनाडू का विवाह 17 साल पहले सिया संचेती से हुआ था। विवाह से पति पत्नी को 2 बच्चे हैं बेटे की आयु 15 साल तथा बेटी कि आयु 10 साल है। 4 माह पहले 27 अप्रैल 26 को रायपुर फैमली कोर्ट मे डायवोर्स याचिका की सुनवाई थी। सुनवाही के दिन मुकेश की पत्नी ने गुजारा भत्ते के रूप में 5 करोड़ रूपए की मांग की थी। मुकेश के साले अंकित गोल्छा ने धमकी देते हुए बोला कि मांगो के अनुसार नोटरीकृत हलफनामे मे हस्ताक्षर नहीं करते हैं तो रायपुर से सुरक्षित जाने नहीं दुंगा हत्या कर टूकड़े टूकड़े कर देंगें । इनके अलावा साडू भूरूमल कोटडिया ने भी गाली दी और धमकी देते हुए 5 करोड रूपय नहीं देने पर हत्या कर दफना देने की धमकी दी । 4 दिन बाद 28 अप्रैल 26 को भी मुकेश के दुसरे साले अमित गोल्छा ने प्रात: 03/17 बजे फोन कर धमकी दी कि यदि तुम अपनी पत्नी को 05 करोड रूपय नहीं दोगे तो तुम्हे जान सहित मार दुंगा तुम्हारे टुकड़े टुकड़े कर दूंगा। आरएस पुरम थाना कोयंबटूर के जीरो कायमी रिपोर्ट पर खमतराई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।