रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर। पुरानी रंजिश पर चाकू से जानलेवा हमले के बाद फरार आरोपी हर्ष कोसले गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आरोपी अजय रक्सेल पिता राज रक्सेल उम्र 24 साल निवासी नवभारत प्रेस रजबंधा मैदान के पास मरही माता मंदिर थाना मौदहापारा पहले ही को गिरफ्तार हो चुका था। फरार हर्ष को पकडऩे पुलिस तलाश कर रही थी। कल हर्ष कोधारा 296, 351(3), 109(1), 3(5), 309(4) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर चाकू जप्त किया गया। पुलिस के अनुसार हर्ष कोसले आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके विरुद्ध रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पूर्व में भी हत्या के प्रयास के 03 प्रकरणों सहित आर्म्स एक्ट, मारपीट एवं अन्य आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। इसके अतिरिक्त आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की जा चुकी है। इसके साथ ही वह राजनांदगांव से भी लूट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।