रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर। निगम के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड को तैयारी का जायजा लिया।
श्री साहू ने अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, ईई अतुल चोपड़ा सहित अन्य सम्बंधित जोन 8 अधिकारियों सहित वार्ड 2 क्षेत्र में अटल आवास परिसर और अन्य स्थानों पर प्रगतिरत निर्माण कार्यों की प्रगति का भी निरीक्षण किया।
वहीं संत रविदास वार्ड 70 के सरोना में प्रगतिरत निर्माण कार्यों की प्रगति प्रत्यक्ष देखी और कोटा क्षेत्र में वार्ड 20 क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान पार्षद भगतराम हरबंश अर्जुन यादव भी साथ रहे
साहू ने प्रगतिरत विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर गहन नाराजगी व्यक्त की और विकास कार्यों को स्वीकृति तेजी लाने के निर्देश दिए. अपर आयुक्त ने कार्यादेश के बाद भी विकास कार्यों में विलम्ब कर रहे सम्बंधित ठेकेदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।