रायपुर
शिक्षक भर्ती में विलंब के विरोध में कांग्रेस का मौन प्रदर्शन
05-Sep-2026 6:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 सितंबर। शिक्षक भर्ती में विलंब को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को अंबेडकर चौक पर मौन प्रदर्शन किया। अध्यक्ष श्री कुमार मेनन ने कहा कि आज भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के कुल 50,472 पद रिक्त हैं। यह जानकारी हाल ही में विधानसभा में शिक्षा विभाग द्वारा दी गई थी। श्रेणी के अनुसार रिक्त पदों का विवरण:सहायक शिक्षक: 30,172 पद खाली हैं।शिक्षक: 11,787 पद खाली हैं। व्याख्याता (लेक्चरर)-8,513 पद खाली हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे