रायपुर
रायपुर, 5 सितंबर। भाजपा ओबीसी मोर्चा ने 7 सितम्बर को रायपुर सम्भागस्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन राजधानी स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे और अध्यक्षता केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने कहा है कि कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, व्यवसाय, सामाजिक सेवा, कृषि, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में समाज और प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका सम्मान किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में मोर्चा के रायपुर संभाग प्रभारी चुन्नीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष देवदत्त साहू, प्रदेश, रायपुर जिला अध्यक्ष अखिलेश कश्यप, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्रवण यदु मौजूद रहे।