रायपुर

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण
05-Sep-2026 6:06 PM
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

रायपुर, 5 सितंबर। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम रायपुर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आज तेरापंथ अमोलक भवन में आयोजित हुआ। अध्यक्ष अरुण सिपानी, सचिव प्रणय बुरड़ सहित 43 सदस्यीय कार्यकारिणी ने जैन संस्कार विधि के माध्यम से श्रावक-श्राविकाओं की गरिमामयी उपस्थिति में शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी ने इवाल्व विथ परपस स्केल विथ इंपैक्ट सर्व विथ वैल्यूज़ के संकल्प के साथ सेवा एवं संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया। यह  जानकारी सचिव प्रणय बुरड़ ने दी।


अन्य पोस्ट